फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक मिस्टर फ्रेशर व शाइजा बनी मिस फ्रेशर

Mon, 19 Oct 2015 11:45 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं देर रात रैंप पर उतरी छात्राओं ने जलवा बिखेरा। मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक आरपी शर्मा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। कहा कि छात्रों को हर क्षेत्र में आगे होना चाहिए।
विज्ञापन


देर शाम शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डांस, नाटक, कविता, गीत आदि प्रस्तुत किए। इस दौरान मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन किया गया।

इसमें मिस्टर फ्रेशर इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच के अभिषेक पटेल और मिस फ्रेशर इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच की शाइजा खानम चुनी गई।

छात्र देवांश वर्मा, आकाश जायसवाल, रमेश, पूजा, कप्तान सिंह, सूरज यादव, ओसामा, अभिषेक, देवेश, सौरभ पटेल ने डांस और गाना सुनाकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया।

देर रात फैशन शो शुरू हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आधुनिक पोशाक में रैंप पर उतरकर खूब जलवा बिखेरा। इस मौके पर आशुतोष, जितेंद्र ठाकुर, अनुप्रिया, स्मृति, पूर्विका, शिवांगी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें