फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए सांसद सोनिया गांधी ने किया मदद का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एमएलसी और विधायकों के बाद अब जिले की सांसद सोनिया गांधी ने भी कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि आपदा कोरोना से निपटने के लिए उनकी निधि से जितनी फंड की जरूरत है वह ले सकती हैं। उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा है कि इस समय करीब पांच करोड़ की निधि है।
विज्ञापन

डीएम को लिखे पत्र में सांसद सोनिया गांधी ने कहा कि रायबरेली की जनता कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरते और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। प्रशासन की तरफ से जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। सावधानी और जागरूकता ही कोरोना से बचने का विकल्प है।
उन्होंने पत्र में कहा कि जिला प्रशासन लोगों को मास्क, साबुन आदि वितरित किया जाए। दिहाड़ी मजदूरों, बेघर लोगों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। रायबरेली की जनता की प्रतिनिधि होने के हैसियत से मुझसे जिस प्रकार का सहयोग चाहिए, उसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला और प्रवक्ता लालआस किरन सिंह व महताब आलम ने कहा है कि सोनिया गांधी की निधि से जरूरतमंदों को पूरा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें