जिला अस्पताल में इनर व्हील क्लब की ओर से हुए स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी व अ
रायबरेली। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनरव्हील क्लब द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में एक स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमएस डॉ. निर्मला साहू ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर जोर देते हुए इसे अमृत के समान बताया। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि वे अपने शिशुओं को सर्वप्रथम अपना दूध पिलाएं। जन्म के बाद मां का दूध शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की वरिष्ठ सदस्य आशा सिंह ने उपस्थित माताओं को स्तनपान के अनगिनत लाभों के साथ-साथ इससे जुड़ी आवश्यक सावधानियों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अध्यक्ष निधि मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। क्लब द्वारा इस अवसर पर नवजात शिशुओं के लिए कपड़े, फ्रॉक, लड़कों की टी-शर्ट और खिलौने भी वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त, माताओं को पौष्टिक और संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें दलिया, चना और गुड़ दिया गया।इस जागरूकता कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शिखा त्रिवेदी, प्रियंका अग्रवाल, अर्चना सिकरिया, श्वेता कपूर, बबिता दीक्षित, रजनी कंसल, रश्मि मेहरोत्रा, आशा सिंह, ज्योति अग्रवाल, अनामिका सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।