सतांव। गुरुबख्शगंज थाना के पूरे भगत मजरे सलारपुर गांव में मां की फटकार से क्षुब्ध युवक ने ब्लेड से गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे एम्स में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
गांव निवासी अभिकेश (25) सिगरेट पी रहा था। इस पर मां ने उसे फटकार लगाई। इससे क्षुब्ध युवक ने ब्लेड से गला काट लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। हालात में सुधार नहीं होने पर उसे एम्स रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।