फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सास-ससुर व देवरानी को बनाया मनरेगा श्रमिक

Fri, 06 Jun 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा की बिन्नवा ग्राम पंचायत में 80 वर्ष के श्रमिक काम कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये श्रमिक ग्राम प्रधान की सास व ससुर हैं। यही नहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि आशा कार्यकर्ता देवरानी भी मनरेगा में श्रमिक हैं। उनके भी खाते में पैसा भेजा जा रहा है। मामले की शिकायत डीएम से होने के बाद ब्लॉक कार्यालय में खलबली मची गई है।
विज्ञापन


बिन्नवा गांव के पुष्पेंद्र मौर्य और सूरज सिंह ने डीएम व डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान राजेश्वरी हैं लेकिन ग्राम पंचायत का काम उनके पति समर बहादुर देखते हैं। आरोप है ग्राम प्रधान की बुजुर्ग सास व ससुर 2023 से मनरेगा में काम कर रहे हैं। उनकी मजदूरी बैंक खाते में भेजी जा रही है।

यही नहीं ग्राम प्रधान की देवरानी आशा कार्यकर्ता हैं। इसके बावजूद वह मनरेगा में कामगार हैं। तीनों लोगों के खाते में अभी तक करीब 20-20 हजार रुपये भेजे गए हैं। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद ब्लॉक कार्यालय में अफरातफरी मच गई है। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन









पूर्व में भी भ्रष्टाचार की हुई है शिकायत



ग्रामीण सूरज सिंह का कहना है 28 दिसंबर 2023 को डीएम को एक प्रार्थनापत्र देकर एक निजी विद्यालय के शिक्षक को मनरेगा में श्रमिक बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की जांच में आरोप सही मिलेथे। शिक्षक के बैंक खाते में 39 दिन की 8200 रुपये से अधिक की मजदूरी भेजी गई थी लेकिन अभी तक काेई कार्रवाई नहीं की गई। खंड विकास अधिकारी अशोक सचान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें