फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से आठ फुट नीचे गिरे मां-बेटे, महिला की जान गई

Sun, 18 Jun 2017 11:19 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
शिवगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार मां-बेटे आठ फुट पुल के नीचे जा गिरे। बेटे ने काफी मशक्कत करके उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन चोट अधिक होने के कारण मां की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार युवक को भी गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


सूचना के बावजूद एक घंटे लेट से यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। इससे ग्रामीणों में नाराजगी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तहरीर पर पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बछरावां कस्बे के वार्ड नंबर पांच बांध टोला निवासी राजू चौधरी (21) अपनी मां कमला देवी (55) पत्नी राम प्रसाद को सुबह बाइक पर बैठाकर मां के घर बुढ़नापुर थाना लोनीकटरा जिला बाराबंकी जा रहा था।
विज्ञापन


अचानक सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई और बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित पिपरी पुल के नीचे बह रहे शारदा सहायक खंड 28 की ड्रेन में गहरे में चला गया। राजू ने किसी तरह ग्रामीणों की मदद से मां को पानी से बाहर तो निकाल लिया, लेकिन चोट अधिक होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

वहीं हादसे में दूसरा बाइक सवार गुड्डू यादव निवासी प्रसादपुरवा मजरे दहिगावां घायल हुआ। उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यूपी 100 पुलिस के समय से मौके पर न पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। गुमावां चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। 

बेटे को स्टेशन लेने जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौैंदा : अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बेटे को स्टेशन लेने जा रहे ग्रामीण को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के कपासी गांव का रहने वाला भवानी प्रसाद तिवारी (53) सुबह रेलवे स्टेशन जायस अपने बेटे को लेने जा रहा था।

भवानी बाइक से था। जायस कस्बे में रायबरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे भवानी सड़क पर गिर गया। इसी बीच दूसरा ट्रक सामने से आकर उसे रौंद दिया। उसे पीएचसी जायस के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। कोतवाल सुरेश पांडेय का कहना है कि मृतक के साले कालिका प्रसाद मिश्रा ने तहरीर दी है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें