फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सूखा पड़ा मानसून, दिन में राहत न रात में सुकून

Wed, 09 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
धूप में छापा के सहारे परिवारीजनों के साथ जाते बच्चे।
विज्ञापन
रायबरेली। कहने को तो माैसम बरसात का है और मानसून भी सक्रिय है लेकिन अभी तक कायदे की बारिश देखने के लिए जिलेवासी तरस गए हैं।आजकल जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रही है उससे लोगों में बेचैनी सहज ही देखी जा सकती है। मंगलवार शाम कई जगह बूंदाबांदी तो हुई लेकिन राहत नहीं दिला सकी। अब तो किसानों को जुलाई में सूखा पड़ने की आशंका सता रही है।
विज्ञापन


जून में औसत से कम बारिश हुई और जुलाई में भी जो हालात हैं, वह ठीक नहीं है। मानसून के झमाझम बरसने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून की अक्षीय रेखा खिसक गई है, जिस कारण बारिश के लिए हवा में दबाव नहीं बन रहा है। मंगलवार को भीषण गर्मी पड़ी। सुबह छह बजे से ही लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। यही कारण है कि राहत की आस में लोग सुबह चार बजे से ही पार्कों में टहलने के लिए पहुंच गए। सुबह 9 बजे धूप इस कदर तेज रही कि एक मिनट भी बाहर खड़ा होना मुश्किल रहा।

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। सुबह गर्मी में स्कूल जाना पड़ता है और दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा का सामना कर स्कूल से घर लौटना पड़ रहा है। स्कूलों में भी बच्चे गर्मी से परेशान रहते हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि जुलाई के शुरुआती दिनों में मानसून सक्रिय हुआ था, लेकिन अब हवा का दबाव कमजोर होने से बारिश नहीं हो रही है। अगले 24 घंटे में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
विज्ञापन


अधिकतम और न्यूनतम तापमान में असामान्य अंतर
जुलाई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में असामान्य अंतर है। इस कारण भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्म हवा चलना बंद नहीं हुई है। जुलाई में जिस तरह गर्म हवा चल रही है, उसने लोगों को बीमार करना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक सामान्य वातावरण के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 15 डिग्री का अंतर होना चाहिए। हाल यह है कि इस समय दोनों तापमान में सात डिग्री से कम का अंतर है। इस कारण हवा का दबाव सही नहीं है और गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन


पांच दिन के तापमान पर नजर
चार जुलाई- 35.2 डिग्री -27 डिग्री
पांच जुलाई- 35 डिग्री -27 डिग्री
छह जुलाई- 36.6 डिग्री -26 डिग्री
सात जुलाई- 37 डिग्री -28 डिग्री
आठ जुलाई- 36.7 डिग्री -29 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें