फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के साथ भेदभाव कर रही मोदी सरकार : राहुल गांधी

Thu, 10 Sep 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
यबरेली में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक
विज्ञापन
रायबरेली। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में बुधवार को केंद्रीय योजनाओं को लेकर सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अधिकारियों से तीखे सवाल किए। केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से जिले को मिली सड़कों की जानकारी मांगने पर अफसर जवाब नहीं दे सके। राहुल ने कहा कि राज्य सरकार ने सीआरएफ से फंड के लिए जो प्रस्ताव भेजे थे, केंद्र सरकार ने सभी निरस्त कर दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की उपलब्धियां गिनाए जाने पर उन्होंने खराब पड़ीं पांच सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों से पूछा कि यदि योजना का क्रियान्वयन अच्छा है तो ये सड़कें खराब क्यों हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने डीएम से सीआरएफ से जिले को मिली सड़कों की संख्या पूछी, लेकिन बैठक में इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। एक विधायक ने महाराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग का उल्लेख किया तो डीएम ने बताया कि यह सड़क सुल्तानपुर डिवीजन में आती है। खास बात यह रही कि सुल्तानपुर डिवीजन के अधिकारी बैठक में मौजूद नहीं थे। इसके बाद पीएमजीएसवाई की सड़कों का मुद्दा उठा। अधिकारियों ने योजना की उपलब्धियां गिनाईं तो राहुल ने कुचरिया-विश्वनाथगंज, भवानीगढ़-बहुधा, डलमऊ-जगतपुर, दरीबा-कठघर और सुल्तानपुर खेड़ा-सहजौरा सड़कों की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि जब योजना का काम अच्छा है तो ये सड़कें खराब क्यों हैं। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिकारी से उन्होंने सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर जानकारी ली। राहुल ने पूछा कि अनुबंध के बाद सड़क की मरम्मत के लिए क्या राज्य सरकार पैसा देती है। इसके बाद उन्होंने डीएम को खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और इसकी सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज पांडेय, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, अमेठी सांसद केएल शर्मा, डीएम सरनीत कौर ब्रोका समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इनसेट
गंगा के किनारे बैरीकेडिंग कराने के निर्देश
खाद्य एवं रसद मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने नामित सदस्य नेहा की ओर से उठाए गए मुद्दे पर संबंधित विभाग को गंगा के किनारे बैरीकेडिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी हादसे को रोका जा सके। उन्होंने जगतपुर में बाईपास नाला पाटने और जलभराव की समस्या पर संबंधित विभाग को तत्काल समस्या के निदान के निर्देश दिए। इस मामले को जगतपुर ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह ने उठाया। उन्होंने गोलहा घाट के लिए सड़क बनवाने का मामला भी उठाया। राही के सरायदामू के प्रधान पर कार्रवाई और पंचायत सचिव को बचाने के मामले का मसला उठने पर सांसद राहुल गांधी ने एक माह में पंचायत सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बछरावां के कैड़ावा में जल निगम से सर्वे कराकर सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इनसेट
राहुल ने गूगल से सड़क की फोटो डाउनलोड कर दिखाया
नामित सदस्य किरन देवी ने सलोन विधानसभा क्षेत्र में मोहम्मदाबाद के दुधवा बार्डर से जुदा जगदंब ऋषि की तपोस्थली तक खराब रोड का मुद्दा उठाया। भाजपा विधायक अशोक कुमार ने मोबाइल पर सड़क की स्थिति अच्छी होने का दावा किया। इस पर राहुल गांधी ने बताई गई सड़क की गूगल मैप पर लोकेशन डाउनलोड कराकर सदन और डीएम को दिखाया। उन्होंने कहा कि आपकी जानकारी गलत है। उन्होंने डीएम को इस सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। सदन के नेता प्रतिपक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी कम होने के बाद सर्वे कराकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि दावों के मंजूर होने की लिस्ट सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।

यबरेली में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

यबरेली में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें