फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने गंगा मां तक को धोखा दिया : राहुल

Fri, 17 Feb 2017 11:55 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे की तर्ज पर काम कर रहे हैं। उन्होंने गंगा मां तक को धोखा दिया। ढाई साल में अच्छे दिन नहीं आए। वे अमेरिका में जाकर ओबामा से मिलते हैं और यहां के लोगों से झाड़ू लगवाते हैं।
विज्ञापन


ढाई साल के कार्यकाल में सिर्फ देश के 50 पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया। जहां जाते हैं, वादे करते हैं, लेकिन वे पूरे नहीं होते। राहुल गांधी शहर के जीआईसी द्वितीय ग्राउंड और फिर बछरावां विधानसभा क्षेत्र के बबुरिहा के मैदान में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

अपने 24 मिनट के भाषण में राहुल पहले जनता से बोले, कैसे हैं आप, ठीक हैं। इसके बाद कहा कि कुछ माह पहले कांग्रेस ने एक यात्रा निकाल किसानों के मुद्दों पर उनसे बात की थी। यात्रा में किसानों ने तीन चीजें बताई। बारिश होती है, ओले पड़ते हैं, लेकिन मोदी जी मुआवजा नहीं देते।
विज्ञापन


कहा कि हमें सिर्फ तीन चीजें चाहिए। किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और हम जो उगाएं, उसका सही दाम। दो करोड़ किसानों ने उत्तर प्रदेश में हमारे फॉर्म भरे। उनके फॉर्म लेकर मोदी जी मिला और कहा आपने 50 परिवारोें का एक लाख 40 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया, लेकिन किसानों का क्यों नहीं।

मैं चाहता हूं कि आप छह लाख करोड़ रुपया और माफ कर दोे। लेकिन मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। अमेठी सांसद ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में थी, यूपी में नहीं, लेकिन हमने 70 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया। आप हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं।

आफिस जाइए और 15 मिनट में किसानों का कर्ज माफ करिए। जहां जाते हैं, वादे करके आते हैं। पूरा नहीं करते। जैसे आदमी सिनेमा हॉल में पिक्चर देखने जाता है ना, वैसे ही ढाई साल में पिक्चर बनाई। आपने सुना है ना शाहरुख की फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे।

मोदी ने वैसी ही पिक्चर बनाई, उसमें था कि अच्छे दिन आ गए। सब कुछ ठीक हो जाएगा। अब ढाई साल बाद पता लगा शोले फिल्म का गब्बर सिंह फिर आ गया। रिश्ता बनाते हैं। कहते हैं दोस्तों, मित्रों। बनारस गए। कहा मैं गंगा मां का बेटा हूं। 2014 में कहा बनारस को बदल दूंगा।

रिश्ता बोलने से नहीं, बल्कि निभाने से होता है। नो तो बनारस के घाट साफ हो पाए और न ही वहां पर भोजपुरी इंडस्ट्री बना पाए। राहुल ने कहा कि मोदी जी पीएम बनते ही कहते हैं कि देश गंदा है। सब लोग झाडू पकड़ लो मैं ओबामा से मिलने जा रहा हूं।

राहुल ने भीड़ से पूछा क्या नोटबंदी के बाद कोई अमीर लाइन में खड़ा हुआ। जवाब आया नहीं। विजय माल्या का कर्ज माफ  कर दिया। छह हजार करोड़ रुपया मोदी पूंजीपतियों का माफ  कर चुके हैं। इस पैसे से उद्योग लग सकते थे। मैं यहां फूड पार्क व कारखाने लगाना चाहता था, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

हजारों लोगों को रोजगार मिलता। फुरसतगंज एयरपोर्ट से माल विदेश जाता तो अमेरिका के लोग कहते मेड इन रायबरेली, लेकिन मोदी ने बदले की वजह से फूड पार्क नहीं बनने दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी गरीबों को कर्ज नहीं दे सकते।

शराब बेचने वाले को 10 हजार करोड़ व खून पसीना बहाने वाले को पांच रुपया नहीं मिल रहा है। हम जब गठबंधन की सरकार बनाएंगे तो माल्या को पैसा नहीं देंगे। बेरोजगारों को लोन देंगे। नोटबंदी ने छोटे दुकानदारों को तोड़ दिया है।

मोदी ने आपका भविष्य छीन लिया है। रेल फैक्ट्री, एम्स को दबाकर रखा हुआ है। यूपी में अखिलेश और कांग्रेस की सरकार आएगी तो मेड इन यूपी व मेड इन रायबरेली का सामान बनाएंगे। इलाहाबाद के अमरूद, बाराबंकी के टमाटर और लखनऊ के आम के सही दाम किसानों को दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें