फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेलवे स्टेशन पर चार्ज कर सकेंगे मोबाइल

Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर लगाया गया मोबाइल चार्जिंग पॉइंट।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के दो रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट वाले स्टैंड लगाए गए हैं। इससे एक साथ कई यात्रियों को मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली पर दो चार्जिंग पॉइंट स्टैंड लगाए गए हैं। एक चार्जिंग पॉइंट स्टैंड आरक्षण काउंटर वाले हॉल में पूछताछ काउंटर के पास तो दूसरा द्वितीय श्रेणी टिकट काउंटर वाले हॉल में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के पास लगाया गया है।

इन दोनों स्टैंड में डबल साइडर चार्जिंग पॉइंट बने हैं। दोनों स्टैंड में 32-32 चार्जिंग पॉइंट हैं। इससे यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी। इसके अलावा ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर एक चार्जिंग पॉइंट स्टैंड लगाया गया है, जिसमें एक तरफ चार्जिंग पॉइंट बने हैं।
विज्ञापन


हालांकि, रेलवे स्टेशन पर लगे स्विच बोर्ड के जरिए पहले भी यात्री मोबाइल चार्ज करते थे, लेकिन चार्जिंग पॉइंट की सीमित संख्या होने और मोबाइल रखने की जगह न होने से यात्रियों को दिक्कत होती है।

इनके लगने से यात्रियों की समस्या दूर होगी। मोबाइल चार्जिंग में लगाने के बाद यात्री पास में ही बेंच पर बैठकर निगरानी कर सकेंगे। रेलवे के विद्युत अभियंता एसएम मीणा ने बताया कि रायबरेली में दो और ऊंचाहार में एक मोबाइल चार्जिंग पॉइंट स्टैंड लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें