फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सचल पशु चिकित्सा सेवा शुरू

Tue, 20 Dec 2016 12:17 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
animals - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए जिले में सचल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ भी किया गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने इस योजना के तहत मिली छह एंबुलेंस गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


ये एंबुलेंस गाड़ियों से गांव-गांव जाकर बेजुबानों का इलाज किया जाएगा। ऐसे में इलाज के लिए किसानों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि इस सेवा के जरिए पशुओं के इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा। बीमार होने पर किसान को पशुओं को पशु चिकित्सालय नहीं जाना पडे़गा।

डीएम अनुज कुमार झा ने कहा कि यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सचल पशु चिकित्सा सेवा से घर पर पशुओं का टीकाकरण, उनका गर्भाधान एवं अन्य स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एससी जायसवाल ने बताया कि जिले को 15 एंबुलेंस गाड़ियां मिलेंगी। इसके सापेक्ष अभी छह गाड़ियां मिली हैं। जल्द अन्य नई गाड़ियां भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें