फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं ने संभाली प्रधानाचार्य की कुर्सी

विज्ञापन
शिम्मी ने संभाला कार्यभार। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले की तिलोई तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत कई विद्यालयों में मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य बनने का मौका मिला। एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनी इन मेधावी छात्राओं ने अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन किया। इसके जरिए नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बहादुरपुर विकास क्षेत्र में आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज की हाईस्कूल टॉपर छात्रा रिशु तिवारी ग्राम धना पांडेय मोहना की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह कक्षा 11 की छात्रा है। रिशु तिवारी को नारी सशक्तीकरण के चलते एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रधानाचार्य बनी छात्रा रिशु ने अध्यापकों के साथ बैठक की, फिर अपनी देखरेख में विद्यालय के सारे कामकाज पूरे कराए। कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का हाल देखा। प्रबंधक मीरा देवी ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
देखी एमडीएम की गुणवत्ता
फुरसतगंज। राजकीय इंटर कॉलेज, फुरसतगंज में हाईस्कूल की टॉपर शिम्मी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। वह सरायं महेशा की रहने वाली हैं। प्रधानाचार्य बनीं छात्रा शिम्मी ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया, फिर कक्षाओं में जाकर पठन-पाठन का जायजा लिया। इस दौरान परिसर में मिली गंदगी को देखकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जो छात्र-छात्राएं बिना मास्क विद्यालय आए थे, उन्हें समझाने का काम किया और कहा कि मास्क लगाकर विद्यालय आएं। एमडीएम की गुणवत्ता देखी।
विज्ञापन

बिना मास्क आए शिक्षको व छात्रों को लगाई फटकार
इन्हौना। तिलोई विकास क्षेत्र में सेमरौता स्थित ज्ञानदायिनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा निहारिका अवस्थी ने प्रधानाचार्य पद संभाला। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद निहारिका ने प्रार्थना कराई और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। देर से पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को नसीहत दी। जो शिक्षक और छात्र मास्क लगाकर नहीं आए, उन्हें फटकार लगाई। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से समस्याएं सुनी और निराकरण किया।
कक्षा में देखा पढ़ाई का हालचाल
तिलोई। श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की टॉपर छात्रा दिव्यांशी बंसल को प्रधानाचार्य प्रेम कुमार मिश्रा ने अपनी कुर्सी सौंपी। एक दिन के लिए प्रधानाचार्य बनने पर छात्रा दिव्यांशी काफी खुश नजर आईं। प्रधानाचार्य बनी दिव्यांशी ने कक्षा में जाकर पढ़ाई का हालचाल जाना और क्लास भी लगाई। विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं, निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें