फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लापता छात्रा का शव कुएं से बरामद

Mon, 23 Mar 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। 17 दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव शनिवार को गांव के बाहर झाड़ियों से ढके एक कुएं से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


पूरे बाज मजरे संडहा गांव निवासी रामसुंदर वर्मा की छोटी बेटी अनु (18) शिव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमसापुर के परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा दे रही थी। बीती पांच मार्च को वह घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। मां राजमती ने छह मार्च को थाने में गुमशुदगी की शिकायत की थी। शनिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास काटने खेतों में गई थीं। इसी दौरान उन्हें दुर्गंध महसूस हुई।

झाड़ियों और कीचड़ से ढके एक कुएं के पास पहुंचने पर उनको किनारे पर चप्पल और बालों को बांधने के लिए लगाया जाना वाल पट्टा दिखाई पड़ा। शक होने पर महिलाओं ने गांव में सूचना दी। मृतका की मां राजमती ने कपड़ों और चप्पल के आधार पर उसकी पहचान की। डलमऊ सीओ प्रदीप कुमार और थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें