रायबरेली में मंदिर में सो रहे पुजारी पर कुल्हाड़ी से हमला करके बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के रायबरेली में शनिवार की देर रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से वार करके मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी। सुबह उनका शव मंदिर के बाहर पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के मुर्तजानगर गांव की है। यहां कार्यदेवन मंदिर के पुजारी की हत्या हुई है। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है।