फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: धनतेरस पर खरीदीं खुशियां, 400 करोड़ का कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कैपरगंज के पास दुकान पर गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। धनतेरस पर बाजार में खूब धन वर्षा हुई। जीएसटी स्लैब घटने का असर दिखा। इससे कारोबार में इजाफा दर्ज किया गया। इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा व कपड़ा आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। 200 करोड़ से अधिक के वाहन बिक गए। जिले मेें धनतेरस पर करीब 400 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है। रविवार को भी धनतेरस के शुभ मुहूर्त होने के कारण बाजार ग्राहकों से गुलजार रहेंगे।
विज्ञापन



शनिवार को धनतेरस होने के बाद भी बाजार की रौनक में कम नहीं रही। दिल खोलकर लोगों ने खरीदारी की। सुबह से ही शहर के घंटाघर, कैपरगंज, सुपर मार्केट में लोगों की भीड़ जुटी। बर्तन की दुकानों में घरेलू उपयोग में आने वाले बर्तनों की अधिक खरीदारी हुई। खासकर प्रेशर कूकर, लाइट तवा, नॉन स्टिक आईटिम अधिक खरीदे गए।


क्रॉकरी की दुकानों में डिनर सेट, लेमन सेट, गिलास की अधिक खरीदारी हुई। लोग शुक्रवार से वाहन की खरीद कर रहे हैं। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा का कहना है कि जिले में बर्तनों का करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। बाइक बाजार में भी खरीदारी हुई, लेकिन शनिवार होने से वहां पर वाहन खरीदने वालों की संख्या कम रही। अधिकतर लोगों ने शुक्रवार को ही नया वाहन खरीद लिया था। व्यापारी नेता अतुल गुप्ता के मुताबिक 20 करोड़ के करीब मिठाई, ड्राईफ्रूट, गिफ्ट पैक व घरेलू उपयोग की वस्तुओं की बिक्री धनतेरस पर हुई।
विज्ञापन



शहर में जाम से भी लोग रहे परेशान : धनतेरस पर शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके बाद भी सुपर मार्केट में जाम लगा, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। असल में बाजार में भीड़ अधिक होने से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। हाल यह रहा कि प्रमुख बाजारों में भीड़ होने से पैर रखने की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें