फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटी, 100 बीघा खेत में पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। सिंचाई विभाग के अफसरों की मनमानी से किसानों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी माइनरें सूखी रहती हैं तो कभी इतना पानी छोड़ दिया जाता है कि तबाही मच जाती है। सोमवार सुबह माइनर कटने से करीब 100 बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई। सूचना के बावजूद सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने जेसीबी मंगवाकर किसी तरह कटान को बंद कराया।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर से निकली पहनासा माइनर मसंदखेड़ा गांव के पास पानी के तेज बहाव के कारण कट गई। इससे आसपास के खेतों में लगी धान की फसल में पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा भर गया कि फसल तक डूब गई। माइनर कटने की सूचना सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को दी गई लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
पानी का बहाव तेज होने के कारण देखते ही देखते 100 बीघे खेत में लगी धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी भर जाने से फसल बर्बाद हो जाएगी। सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। किसानों को खुद ही जेसीबी की मदद कटान को बंधवाना पड़ा।
विज्ञापन

किसान रामसेवक, अरविंद कुमार, मंशाराम व रामफेर ने बताया कि माइनर की पटरियां जर्जर हैं। इस वजह से आए दिन कटान हो जाती है। इस ओर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं देते हैं। उपजिलाधिकारी सविता यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित सिंचाई खंड के अधिकारियों को सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें