फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राज्य मंत्री ने रुकवाया भैंसों से लदा वाहन, चालक हिरासत में

Tue, 14 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। दुग्ध विकास एवं पशुधन राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सोमवार को बांदा-बहराइच हाईवे पर पश्चिम गांव के पास बेतरतीब तरीके से भैंसों से लदे पिकअप वाहन को रुकवा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को राज्य मंत्री ने पशुओं के साथ इस प्रकार की क्रूरता पर नाराजगी जताते हुए सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जांच में पिकअप में छह भैंसें बेतरतीब तरह से ठूंस कर ले जाई जाती मिलीं। पुलिस पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को राज्य मंत्री कृष्णा पासवान बांदा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लखनऊ जा रही थीं। पश्चिम गांव के पास उनकी नजर भैंसों से लदे एक पिकअप वाहन पर पड़ी। निर्देश पर उनके काफिले के साथ चल रही एक गाड़ी से पिकअप को ओवरटेक कर रोका गया।
राज्य मंत्री ने पिकअप की जांच की तो उसमें बेतरतीब तरीके से भैंसें लदी मिलीं। राज्य मंत्री का फोन आते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप चालक राहुल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ताला गांव से भैंसों को लादकर चुरुवा पश्चिम गांव बाईपास तिराहे के पास छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

राज्य मंत्री की कार्रवाई देख मौके पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कई ग्रामीणों ने आशंका जताई कि भैंसों की तस्करी की जाती है और इसी कारण पिकअप और ट्रक में इनको भरकर बाहर भेजा जाता है। राज्य मंत्री ने पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के साथ पूरे मामले की रिपोर्ट देने के लिए कहा।
कोतवाली प्रभारी श्यामलाल पाल ने बताया कि पिकअप और भैंसों को कब्जे में लेने के साथ चालक राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें