फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खनन अधिकारी को धमकाया, गाड़ी कोतवाली ले जाने से रोका

Thu, 17 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज इलाके में बुधवार को ओवरलोड ट्रेलर को रोकने पर खनन अधिकारी को न सिर्फ धमकाया गया, बल्कि वाहन को कोतवाली ले जाने से रोक दिया गया। सूचना पर पुलिस आई तो आरोपी भाग गए। खनन अधिकारी की तहरीर पर ट्रेलर मालिक समेत नौ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खनन अधिकारी उमाकांत के मुताबिक रायबरेली-टांडा हाईवे पर ऐहार स्थित टोल टैक्स के पास दोपहर में चेकिंग लगाए हुए थे। मौरंग लदे ओवरलोड ट्रेलर को रोककर चालान करने की बात कही गई। इस दौरान एक ट्रोल कर्मी ने वाहन स्वामी को प्रकरण की सूचना दी। कुछ देर बाद वाहन स्वामी अपने साथियों के साथ पहुंचकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

वाहन को कोतवाली ले जाने से रोक दिया। सूचना पर पुलिस आई तो हमलावर फरार हो गए। खनन अधिकारी के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर वाहन को सीज करके लालगंज कोतवाली में खड़ा कराया गया। लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर वाहन स्वामी जितेंद्र, वाहन चालक नाम पता अज्ञात, मोहित सिंह व पांच-छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें