फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिकी माऊस तो किसी को लुभाएगा छोटा भीम

Wed, 16 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में होली पर धमाल की तैयारी, बुधवार को सज गईं दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों के पर्व में बच्चों को आकर्षित करने के लिए कॉर्टून की पिचकारियां धमाल मचाने को तैयार हैं। मिकी माऊस, छोटा भीम के साथ स्पाइडरमैन तक बच्चों के बीच धमक मचाएंगे। वहीं इन सबके बीच चाइनीज पिचकारी हर वर्ग को लुभाएंगी।
विज्ञापन


इसमें बड़ों के लिए लेजर गन तो छोटे बच्चों के लिए आकर्षक कॉर्टून की पिचकारियां शामिल हैं। होली की उमंग में सबसे अधिक हुड़दंग बच्चों का ही होता है। वैसे तो एक दिन पहले से ही बच्चों में रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

ऐसे में बाजार में दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। रंगों के पर्व के कुछ दिन ही शेष बचे हैं। इस बार कॉर्टून की पिचकारियों की सबसे अधिक डिमांड है। वहीं चाइनीज का भी क्रेज पहले की तरह बरकरार है। सब्जी मंडी, सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराहा, स्टेशन रोड, रतापुर चौराहा, गोरा बाजार आदि स्थानों पर होली के मद्देनजर दुकानें सजी हैं।
विज्ञापन


देशी पर चाइनीज पिचकारी धाक जमाने को तैयार है।  पिचकारी और रंग के थोक विक्रेता सब्जी मंडी के अब्दुल अजीज का कहना है कि महंगाई काफी बढ़ गई है। पहले की अपेक्षा आठ से 10 फीसदी तक दामों में इजाफा हुआ है।

ग्रामीण अंचलों के दुकानदार अभी भी 10 से 50 रुपये तक की पिचकारी अधिक ले जाते हैं। सुपर मार्केट में दुकान लगाए रशीद का कहना है कि कॉर्टून की पिचकारी की डिमांड अधिक होती है। प्रेशर पिचकारी का क्रेज भी बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें