फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्राएं सम्मानित, डीएम ने भेंट किया पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने गुरुवार को कलक्ट्रेट कक्ष में कोविड-19 को देखते हुए यूपी बोर्ड के उत्तीर्ण मेधावियों को सम्मान से नवाजा। हाईस्कूल परीक्षा में यूपी की वरीयता सूची में सातवां और दसवां स्थान अर्जित करने वाली मेधावी छात्राएं आस्था श्रीवास्तव और वैशाली शर्मा को डीएम ने प्रशस्तिपत्र और आम का पौधा भेंट किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं आगे भी मन लगाकर पढ़े। अपना, जिले का, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। मेधावी बच्चे रचनात्मक व सकारात्मक कार्यों को तरजीह देकर विकास की गति को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। वन नीति के अनुसार 33 प्रतिशत वृक्षों का होना जरूरी है। यह तभी संभव है, जब हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे रोपित करें और उनका संरक्षण कर जिले को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय भी मौजूद रहे।
सलोन ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सूची में गुरुवार को हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाओं में अच्छे अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामसजीवन यादव ने सभी का माल्यार्पण कर उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किया। सम्मानित होने वालों में नीलम मौर्या, काजल वर्मा, कोमल यादव, ज्योति, अनूप वर्मा, अर्चना, नेहा, अभिषेक, अशिका, हेमा, सुधा, सेजल, प्रियंका, कामिनी, शालिनी, जया, आकांक्षा आदि शामिल हैं। प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह छात्र-छात्राओं ने मेहनत करके अच्छे अक अर्जित किए हैं, वह निश्चित ही अच्छा प्रयास है। राम अभिलाष यादव ने भी उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

चौधरी दीनदयाल पटेल इंटर कॉलेज रतापुर में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को विद्यालय प्रबंधक एवं शिक्षक नेता उमाशंकर पटेल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल का भविष्य हैं। पूरे प्रदेश के 85 प्रतिशत वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक प्रयासों से वित्तविहीन कॉलेजों के बच्चों का दबदबा रहा। प्रधानाचार्य दीनानाथ ने भी मेधावियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर शशिकांत अवस्थी, अंकित सिंह, संतोष पटेल, अजय पटेल, जयश्री, अनूप कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें