फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार कार्तिक पूर्णिमा मेले में तैनात होगी जल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। यही वजह है कि पहली बार कार्तिक पूर्णिमा में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए जल पुलिस तैनात होगी। जल पुलिस के जवान नावों और स्टीमर पर सवार रहेंगे। किसी तरह की अनहोनी पर बचाएंगे। इसके अलावा घाटों की बैरीकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा इस बार आठ नवंबर को है। पूूर्णिमा के चंद दिन शेष रहने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और तेजी के साथ कराए जा रहे हैं। डलमऊ के विभिन्न गंगाघाटों पर सबसे ज्यादा करीब पांच लाख भक्त गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।
इसके अलावा सरेनी के गेगासो, रालपुर और ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगाघाटों पर भी करीब तीन लाख भक्त गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। लाखों की तादाद में भक्तों के यहां पहुंचने पर गंगा स्नान के दौरान उन पर नजर रखना चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन

खासकर भीड़ की वहज से लोगों के गंगा में डूबने का खतरा रहता है। इसी को देखते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जल पुलिस की मांग की थी। इस पर लखनऊ रेंज की आईजी की तरफ से जिले को जल पुलिस की एक कंपनी मुहैया कराई गई है।
इस कंपनी में 102 पुलिस के जवान हैं। जल पुलिस के यह जवान 65 नावों और तीन स्टीमर पर मौजूद रहेंगे, जो गंगा स्नानार्थियों पर नजर रखेंगे। इससे पहले कभी भी कार्तिक पूर्णिमा में जल पुलिस की मदद नहीं ली गई थी।
27 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे आठ लाख श्रद्धालु
डलमऊ, ऊंचाहार, सरेनी क्षेत्र के 27 घाटों पर करीब आठ लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। युवाओं के साथ ही बुजुर्ग पुरुष, महिलाएं बड़ी संख्या में कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर स्नान करने पहुंचते हैं। बच्चों की तादाद भी कम नहीं होती है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जहां पर गंगा स्नान होगा, उसमें 16 पक्के, जबकि 11 कच्चे गंगाघाट हैं। सबसे ज्यादा घाट डलमऊ में हैं, जहां पर रायबरेली के अलावा सुल्तानपुर, बाराबंकी, प्रतापगढ़, उन्नाव, फतेहपुर जनपदों के भक्त पहुंचते हैं।
महिलाओं के लिए बनाए गए 54 चेेंजिंग रूम
कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान करने में महिलाओं की तादाद भी अधिक रहती है। घाटों पर स्नान के दौरान महिलाओं को कपड़े बदलने में परेशानी न हो, इसके लिए 54 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। महिलाओं के साथ छींटाकशी की घटनाएं रोकने के लिए एंटी रोमियो टीमें लगाई गईं हैैं। इसके अलावा सादी वर्दी में पुलिस जवान तैनात रहेंगे, जो अराजकतत्वों पर नजर रखेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ, ऊंचाहार और सरेनी क्षेत्र के घाटों पर बड़ी संख्या में भक्त गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए पहली बार जल पुलिस भी तैनात कराई जा रही है। जल पुलिस 65 नावों और तीन स्टीमर पर रहकर भक्तों की निगरानी करेगी। किसी तरह की अनहोनी पर तुरंत बचाव राहत कार्य शुरू करेगी।
विज्ञापन

आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें