फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लगाई जिले में 68 गेहूं खरीद केंद्रों पर मोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रबी विपणन वर्ष 2021-22 के लिए किसानों से सीधे गेहूं क्रय करने के लिए डीएम ने 68 खरीद केंद्रों पर मोहर लगा दी है। केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटा व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के आदेश दिए गए हैं। खाद्य विभाग के 12, आवश्यक वस्तु निगम के चार, पीसीएफ के 51 तथा भारतीय खाद्य निगम के एक केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

जिले में खाद्य विभाग ने रायबरेली मंडी प्रथम एवं द्वितीय, हरचंदपुर, महराजगंज उप मंडी, लालगंज मंडी प्रथम एवं द्वितीय, ऊंचाहार, जगतपुर, डलमऊ, सलोन मंडी, डीह, छतोह में केंद्र खोले हैं। आवश्यक वस्तु निगम अमावां, हरचंदपुर, महराजगंज उप मंडी, छतोह में गेहूं खरीद करेगा। पीसीएफ की ओर से कई ब्लॉक में खरीद केंद्र खोले जाएंगे। भारतीय खाद्य निगम के सलोन मंडी में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें