फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ में दो फाड़, नए संघ की कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मांगों को लेकर विकास भवन में धरना दे रहीं आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने नाता तोड़ दिया है। संगठन में दो फाड़ करके अपना स्वयं का संगठन खड़ा कर लिया है। गुरुवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। नए संगठन के आने के बाद विकास भवन में चल रहे धरने को बड़ा झटका लग गया है।
विज्ञापन

विकास भवन में हो रहे धरने का विरोध करने पर एसोसिएशन के संरक्षक राकेश शुक्ला को संगठन से बाहर कर दिया गया था। इसी बात से नाराज एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने संघ से नाता तोड़ लिया। राकेश शुक्ला संरक्षक बने हैं। पुराने संगठन में जिला महामंत्री रहीं सीता सिंह अध्यक्ष मनोनीत की गई हैं। कुसुम सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, सोनी बाजपेयी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता त्रिपाठी जिला महामंत्री, सालसा सिंह जिला कोषाध्यक्ष, पाकीजा कार्यवाहक महामंत्री, कंचन सिंह संगठनमंत्री, मंजू श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री, होरीलाल मीडिया प्रभारी, अवधेश त्रिपाठी कार्यालय मंत्री, निर्मला देवी उपाध्यक्ष, रामरती संयुक्तमंत्री, अखिलेश द्विवेदी कार्यवाहक कोषाध्यक्ष, राकेश श्रीवास्तव सचिव, माधुरी श्रीवास्तव, शर्मिला पाल, शम्मी बेगम संयुक्त मंत्री चुनी गई हैं। वहीं, संरक्षक ने बताया कि हम लोगों को आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन से कोई लेना देना नहीं है। जल्द ही पूरे जिले में संगठन खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें