फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा, 20 हजार की दवाओं की बिक्री रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने शुक्रवार को सलोन के मानिकपुर रोड स्थित अजय मेडिकल एवं जनरल स्टोर पर छापा मारा। तीन दवाओं के बिल न मिलने पर करीब 20 हजार कीमत की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य तमाम कमियां मिलने पर दुकान के लाइसेंस को निलंबित करने की चेतावनी दी। इस संबंध में मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है। डीआई ने बताया कि दवाओं के बिल मिलने के बाद ही बिक्री की छूट दी जाएगी। अन्य कमियों पर भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें