फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने डकारा एमडीएम का अनाज

Sat, 08 Aug 2015 12:03 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में बच्चों में बंटने वाले एमडीएम का अनाज ग्राम प्रधानों ने डकार लिया है। पिछले पांच साल की हुई जांच में जिले के छह ब्लॉकों में करीब 5500 क्विंटल गेहूं व चावल डकारने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


लाखों का मामला पकड़ में आने के बाद 130 ग्राम प्रधानों को एक सप्ताह में अनाज वापस करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर एफआईआर कराने के लिए डीपीआरओ को लिखा गया है।

इतना ही नहीं एक प्रधान के अधिकारों को सीज करके एक कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने के बाद पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे प्रधानों को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


शासन की मंशा पर वर्ष 2010-11 से 2014-15 तक प्रधानों को एमडीएम के लिए दिए गए अनाज की जांच शुरू कराई गई। ग्राम प्रधानों ने अनाज तो ले लिया, लेकिन एमडीएम बनवाने के लिए स्कूलों को पूरा अनाज नहीं दिया।

जिले के अमावां, राही, शिवगढ़, महराजगंज, ऊंचाहार, राही और लालगंज में जांच पूरी हो गई है। करीब 5500 क्विंटल अनाज डकारने की पुष्टि हुई है।

मामले में शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के बैंती गांव के प्रधान के अधिकारों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा सतांव ब्लॉक के पोरई गांव के कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश डीएम ने दिए हैं।

जांच पूरी होने के बाद बावन बुजुर्ग बल्ला, मैनूपुर, बेलाभेला, भदोखर, कनौली, खुरहटी, सेमरा, सिधौना सहित 130 ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बीएसए ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सात दिन में एमडीएम का राशन वापस कराने का अनुरोध किया है। ऐसा न करने पर एफआईआर के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें