फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत, नर्सिंग होम संचालक और स्टाफ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम में बरती गई लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। उसकी मौत से गुस्साए परिवारीजनों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का गुर्दा निकाल लिया गया। पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक और स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार्रवाई के डर से संचालक और स्टाफ नर्सिंग होम में ताला बंद करके भाग खड़ा हुुआ।
विज्ञापन

बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा गांव निवासी योगेश तिवारी ने प्रसव पीड़ा होने पर अपनी पत्नी सरिता तिवारी को सीएचसी बछरावां में शुक्रवार को भर्ती कराया था। सीएचसी में इलाज कर रही अस्पताल की एक डॉक्टर ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने के सुझाव दिया। परिवारीजनों ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने गर्भवती को कस्बे के लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थित गोविंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उसका ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन में उसने एक स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म दिया और लगभग दो घंटे बाद प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों के मुताबिक अस्पताल में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते और गुर्दा निकाल लिए जाने से प्रसूता की मौत हुई। घटना से गुस्साए परिवारीजनों ने शनिवार रात थाने पर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। रविवार को मामला तूल पकड़ने पर संचालक और स्टाफ नर्सिंग होम में ताला बंद करके भाग गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मृतका के पति की ओर से तहरीर में नर्सिंग होम संचालक डॉ. वर्मा और उनके स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गोविंद हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान की अगुवाई में एक टीम गठित कर दी गई है।
गठित टीम मौके पर जाकर और परिवारीजनों से बात करके पूरे घटनाक्रम का सच तलाशेगी। जांच में मामला सही पाए जाने पर नर्सिंग होम का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। सीएचसी बछरावां में तैनात चिकित्सक के प्रसूता को निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भेजना गंभीर मामला है। इस मामले की भी जांच कराई जाएगी।
प्रसूता की मौत के मामले में बछरावां थाने में नर्सिंग होम संचालक डॉ. वर्मा और स्टाफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी मौके से फरार हैं। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा कि प्रसूता का गुर्दा निकाला गया था या नहीं। मामले में सख्त कार्रवाई करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।- विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें