फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खेत में जलाई पराली

विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को बछरावां थाना क्षेत्र में इस तरह जलाई जा रही पराली। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में खुलेआम किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। स्थानीय प्रशासन इस पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। रविवार को भी कई बीघे खेतों में फसल के अवशेष जलाया गया। सूचना के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

किसान धान की फसल की मड़ाई के बाद बचे अवशेष को खेतों में जला रहे हैं। रविवार दोपहर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर स्थित कन्नावा गांव के पास 10 बीघे खेत में पराली जलाई गई। पराली को खेत में जलाने से वायु प्रदूषण के साथ खेत की उर्वरता को भी नुकसान पहुंचता है।
उपजिलाधिकारी विनय मिश्रा ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल संदीप को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें