फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने मास्टर ट्रेनर को कुचला, मौत

Fri, 24 Feb 2017 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला, मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात वाहन ने एक मास्टर ट्रेनर को कुचल दिया। यह हादसा उस समय हुआ, जब मास्टर ट्रेनर बाइक से चुनाव ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे की खबर पर जिला प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर निवासी तपेश्वर मिश्रा शहर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में अनुदेशक के पद पर तैनात थे। वह विधानसभा चुनाव में मास्टर ट्रेनर भी बनाए गए थे। चुनाव ड्यूटी के लिए बृहस्पतिवार सुबह बाइक से तपेश्वर मिश्रा सलोन ब्लॉक जा रहे थे।

साहबगंज बाजार स्थित एक ढाबे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तपेश्वर सड़क पर गिर गए। इसके बाद वाहन उनको रौंदते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल तपेश्वर मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी एसडीएम प्रमोद वर्मा समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मास्टर ट्रेनर की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई महेश्वर मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मृतक मास्टर ट्रेनर के परिवार को जिला प्रशासन की ओर से पांच लाख रुपये की मदद दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि आयोग की ओर से पीड़ित परिवार को दस लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें से पांच लाख रुपये की मदद पीड़ित परिवार को दे दी गई है। बाकी पांच लाख रुपये बाद में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें