फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, घरों से बाहर भागे लोग; लाखों का सामान जला, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sun, 30 Nov 2025 10:15 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। आसमानी लपटें देख लोग घरों से बाहर भागे। आग से लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार की आधी रात करीब 12 बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठता धुआं और लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पर सीआईएसएफ की फायर यूनिट मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एनटीपीसी गेट नबंर-2 के निकट ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर पूरे अम्लिहा गांव के पास बने गोदाम में हुई। सूचना पर पहुंची सीआईएसएफ की फायर यूनिट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से पांच लाख के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग बरात की आतिशबाजी से आग लगने की बात कह रहे हैं। 

नगर के रेलवे स्टेशन रोड निवासी मो. जाकिर कबाड़ खरीदने का काम करते हैं। पूरे अम्लिहा गांव के पास किराये की जमीन में गोदाम बना रखा है। वहां जगदीशपुर, अमेठी व रायबरेली सहित कई शहरों में संचालित बड़े प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कबाड़ को खरीदकर एकत्र करते हैं। सामान खुले आसमान के नीचे रखा जाता है। 
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार, पड़ोस के एक मैरिज लान में बरात आई थी। रात में अगवानी के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। आतिशबाजी की चिंगारी गोदाम में गिरी और कुछ देर बाद आग की लपटें उठने लगीं। लपटें उठीं तो लोगों को जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


इसके बाद परियोजना की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की फायर यूनिट के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को भी दी गई है। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें