फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: चांद का दीदार कर सुहागिनों ने तोड़ा व्रत

Fri, 30 Oct 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं ।
विज्ञापन
रायबरेली। सुहागिनों ने बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व उल्लास से मनाया। पति की दीर्घायु और निरोगी रहने की कामना में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। रात करीब 8.06 बजे चांद दिखते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। महिलाओं ने चांद का दीदार करने के बाद अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। बड़ों व पति का आशीर्वाद लेकर व्रत तोड़ा। बच्चों ने पटाखा दगाकर पर्व की खुशी का इजहार किया। कुछ जगहों पर सुहागिनों ने चांद को देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ूं... जैसे गानों पर व्रत के बाद जश्न मनाया।
विज्ञापन

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में करवा चौथ का व्रत परंपरानुसार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर बिना अन्न व जल के व्रत रहकर पति की लंबी उम्र व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं देर शाम परिजनों के साथ छत पर पहुंच गईं। आकर्षक ढंग से रंगोली सजाकर चांद निकलते ही सुहागिनें खुशी से चहक उठीं। कलश के दीये जलाकर सुहाहिनों ने चंद्रमा की आरती कर अर्घ्य दिया। इसके बाद पूरे विधिविधान से पूजा अर्चना की। पूजन के बाद चांद की रोशनी में पति का दीदार किया। नवविवाहिताओं ने करवा चौथ को लेकर विशेष उत्साह दिखा। सोलह शृंगार कर पर्व में भागीदारी निभाई। पति भी पीछे नहीं रहे। जीवन संगिनी को उपहार देकर पानी व मिष्ठान ग्रहण कराकर व्रत का पारण किया।
20 महिला बंदियों ने रखा व्रत
जिला कारागार में बंद 20 महिला बंदियों ने भी करवा चौथ मनाया। जेल प्रशासन की तरफ से महिला बंदियों के लिए जेल परिसर में पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्थाएं कराई गईं। इन महिला बंदियों को उनके पति से मिलाया गया, जिस पर पूजा पाठ किया। पतियों ने पानी पिलाकर अपनी महिला बंदियों का व्रत तोड़ा। इस दौरान सभी ने पतियों की लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशू रौतेला मौजूद रहे।

करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं ।

करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं ।

करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं ।

करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं ।

करवा चौथ की पूजा करती महिलाएं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें