फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सरांय हरदो गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मृतका अपने ननिहाल में रहती थी। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। सुबह जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

सलोन के पूरे गोसाईं गांव निवासी प्रिया पटेल (26) की शादी सुसोक मजरे ममुनी गांव निवासी रंजीत पटेल के साथ हुई थी। वह पति के साथ अपने नाना के घर कोतवाली क्षेत्र के सरांय हरदो गांव में रहती थी।
लगभग पांच महीने पहले पति दिल्ली में काम करने चला गया। इस समय वह अपने नाना-नानी के साथ घर पर रहती थी। बुधवार देर रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गई।
विज्ञापन

सुबह काफी देर बाद भी जब वह नहीं उठी तो नाना उसके कमरे में पहुंचे। कमरा बंद होने पर नाना ने खिड़की से देखा तो उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम को भेज दिया। घरवालों से पूछताछ की, लेकिन फांसी लगाने की वजह सामने नहीं आई है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें