फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के गांव रमपुरवा मजरे जसऊमऊ की रहने वाली एक विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध हालात में चंडीगढ़ में मौत हो गई। चंडीगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को शव उसके मायके पहुंचाया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतका की मां ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रमपुरवा गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू लोधी की बड़ी बेटी सीमा (20) की शादी 23 जून 2020 को गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र निवासी रतनपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद दूसरी बार मृतका सीमा की विदाई आठ अगस्त को हुई। सीमा मायके से अपने पति रतनपाल के साथ चंडीगढ़ चली गई थी। इस दौरान 16 अगस्त को मृतका के जेठ जियालाल ने मृतका के पिता राजेश के पास फोन कर संबंध विच्छेद करने की बात कही थी।
18 अगस्त की शाम को मृतका ने अपनी मां से टेलीफोन से बात किया। लेकिन उसने किसी विवाद का कोई जिक्र नहीं किया। 19 अगस्त की दोपहर बाद सीमा के फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की सूचना आई। मृतका के जेठ जियालाल से सूचना मिलने के बाद मृतका के पिता राजू, चाचा शिवकुमार, मामा वंश बहादुर व प्रधानपति रतीपाल सहित चार लोग चंडीगढ़ गए, जहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव लेकर शनिवार को गांव पहुंचे।
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर दहेज के लिए सीमा की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना खीरों पुलिस को दिया। खीरों पुलिस ने जब जांच किया तो पता चला की शव का चंडीगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद पुलिस ने परिवारीजनों को समझा बुझाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजवा दिया। मृतका के पिता राजेश, मां विमलेश, भाई जोड़वा भाई बहन किरन व अंकित, भाई अर्जुन व करन सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घटना चंडीगढ़ की है। वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मायके पक्ष को सुपुर्द किया गया है। घटना के संबंध मे चंडीगढ़ पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें