फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सेमरी-सरेनी मार्ग पर स्थित भितरी गांव के पास लोन नदी के पुल पर दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। शनिवार दोपहर हुई इस दुर्घटना में दो बच्चे, तीन युवक व एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया।
विज्ञापन

उन्नाव जिले के भगवंत नगर निवासी रामू (40) अपनी पत्नी पूनम (38), बेटी आस्था (4) के साथ बाइक से अपनी बहन के गांव रायपुर से अपने घर लौट रहा था। सामने से आ रही दूसरी बाइक पर बकुलिहा निवासी आकाश (18) अपने मित्रों बाबाखेड़ा मजरे सेमरी निवासी हरीशंकर (15) व प्रकाश (18) के साथ महरानीगंज बाजार से अपने घर वापस जा रहे थे। दोनों बाइक सवार जैसे ही लोननदी के पुल भितरी के पास पहुंचे, बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें सभी लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां से रामू, उसकी पत्नी पूनम और बेटी आस्था को जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया गया। आकाश, हरीशंकर और प्रकाश का इलाज सीएचसी में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि घायलों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें