फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को जहर देकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया। मामले में पुलिस ने पति, सास और दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर लुक गांव निवासी बबलू ने रविवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि चार साल पहले उसकी बहन रेशमा देवी की शादी रायपुर टप्पा हवेली के रहने वाले मुकेश कुमार के साथ हुई थी।
विवाह के कुछ दिनों के बाद पति के साथ अन्य ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरा न होने पर बहन को मारते-पीटते थे। रविवार को ससुरालीजनों ने उसकी बहन को पहले मारापीटा और फिर जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर घर पहुंचा तो उसकी बहन मृत अवस्था में मिली। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि मृतका के भाई बबलू की तहरीर के आधार पर मृतका के पति मुकेश कुमार, देवर रोहित कुमार व मोहित कुमार तथा सास चरुआ देवी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें