रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाले वंदेभारत समेत कई ट्रेनों ने शुक्रवार को काफी इंतजार कराया। स्पेशल ट्रेन तो सबसे ज्यादा विलंब से आई। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने छह घंटे इंतजार कराया। गोरखपुर-प्रयागराज वंदेभारत 15 मिनट और प्रयागराज-गोरखपुर वंदेभारत 10 मिनट देर से आई।
नियमित ट्रेनों में कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी सवा दो घंटे, आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल व दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस सवा घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक घंटे, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौन घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंची।
यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं। (संवाद)