फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गले में फंसा मांझा, युवक लहूलुहान

Thu, 15 Jan 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या-35
विज्ञापन

अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ ओवरब्रिज पर बुधवार शाम करीब 5 बजे 28 वर्षीय इरशाद के गले में चीन का बना मांझा फंस गया। इससे उनका गला कट गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

बरवारीपुर निवासी इरशाद खान शाम को शहर से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। मलिकमऊ ओवरब्रिज के पास अचानक हवा में लहराता मांझा उनके गले में फंस गया। बाइक की गति तेज होने के कारण मांझे ने उनके गले को गहराई तक काट दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. आतिफ ने बताया कि युवक के गले पर गहरा घाव था। काफी रक्तस्राव हो चुका था। सांस नली में संभावित खतरे को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी विंध्यविनय रावत ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें