फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खनन अधिकारी को टक्कर मारने वाला गिरफ्तार

Thu, 09 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। खनन अधिकारी सुरेश लकड़ा को टक्कर मारने वाले ट्रेलर चालक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। खनन अधिकारी मंगलवार सुबह रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर शारदा नहर के पास ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों ने एक संदिग्ध मौरंग लदे ट्रेलर को रुकवाने का प्रयास किया था। चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय खनन अधिकारी की एसयूवी में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में खनन अधिकारी को चोटें आई थी, जबकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। चालक ट्रेलर लेकर भाग निकला था। खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
मिल एरिया थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के परसपुर सथरा गांव निवासी आकाश कुमार यादव को पकड़ा गया है। उसकी पहचान सीसीटीवी कैमरे के जरिए की गई। ट्रेलर को भी बरामद कर लिया गया है। बुधवार दोपहर को फोरेंसिक टीम मिल एरिया थाने पहुंची और टीम ने एसयूवी की जांच कर साक्ष्य जुटाई। अभी तक ट्रेलर पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें