फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के नौकर को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 16 Oct 2015 11:58 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात एक प्रापर्टी डीलर के नौकर को बंधक बनाकर कुछ लोग सई नदी के किनारे ले गए। वहां लाठियों से जमकर पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


मरणासन्न स्थिति में हमलावर उसे छोड़ कर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह होश आने पर वह घर पहुंचा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आचार्य द्विवेदी नगर निवासी राजू गौतम एक प्रापर्टी डीलर के यहां नौकरी करता है। गुरुवार की रात वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर महानंदपुर जा रहा था। इसी बीच इंदिरा उद्यान के पास खड़े कुछ लड़कों से उसका विवाद हो गया।
विज्ञापन


राजू के मुताबिक लड़कों ने उसे पहले जमकर पीटा, फिर बांध कर सई के किनारे उठा ले गए। वहां भी लाठियों से उसकी पिटाई की। बेहोश होने के बाद हमलावर भाग निकले।

सुबह चार बजे होश आने पर वह घर पहुंचा तो परिवारीजनों को इसका पता चला। घर वालों ने जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया। कोतवाल लक्ष्कीकांत पांडेय ने बताया राजू गौतम की तहरीर पर दीपक, श्रवण, मुन्ना, लल्लू  के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें