फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मइया के जयकारों से गूंजे मंदिर व घर

Wed, 14 Oct 2015 12:53 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर और घरों में पूरे विधिविधान से मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किए। साथ ही मां के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा।
विज्ञापन


पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हुई। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के बाद आरती की गई। वहीं लोगों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। शहर के मंशा देवी मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही।

यहां पर पुजारी मुन्नालाल ने पूजा-अर्चना कराई। इसी तरह चंपा देवी, मढ़ी देवी, काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर में माता के दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन


मंदिर के कपाट खुलते ही एक-एक कर लोगों ने मां की पूजा-अर्चना की। दुर्गा मंदिरों में पूजन-अर्चन, मंत्रोच्चारण और दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरे दिन चलता रहा।

गेगासों में मां संकठा देवी और रालपुर में मां वैष्णवी देवी में पूजा कर भक्तों ने मनचाहा वरदान मांगा। डीह प्रतिनिधि के अनुसार मां कमासिन धाम मंदिर दरसवां में पंडित सुभाष शर्मा ने पूजा कराई।

डलमऊ प्रतिनिधि के अनुसार मकनपुर रोड आदि शक्तिपीठ और पथवारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सिंहपुर और इन्हौंना प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अहोरवा भवानी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन


तड़के से ही लोगों की लाइन लग गई। यहां पर रायबरेली के अलावा बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी जिले से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें