फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से भरी मैजिक पलटी, 12 विद्यार्थी घायल

Wed, 13 Jan 2016 11:42 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को बच्चों को लेकर स्कूल जा रही मैजिक बेकाबू हो खेत में पलट गई। मैजिक के अनियंत्रित होते ही चालक नन्हें-मुन्नों को मौत के मुंह में जाने से बचाने की बजाय खुद कूद कर भाग गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद मैजिक में सवार स्कूली बच्चों में कोहराम मच गया। घटना में करीब 12 बच्चे घायल हुए। चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही वाहन मालिक मैजिक लेकर चला गया। पुलिस का कहना है कि मैजिक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

बछरावां कस्बा स्थित स्कॉलर हाल पब्लिक स्कूल की मैजिक सुबह क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बच्चों को लेकर वह स्कूल जा रही थी।

राजामऊ-कंजेश्वर धाम मार्ग पर पस्तौर गांव के पास तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित हो गई। वाहन के बेकाबू होते ही चालक उससे कूद कर भाग गया।

इसके बाद मैजिक कई बार पलटने के बाद सड़क के किनारे खेत में जा खड़ी हुई। बच्चों की चीखपुकार पर आसपास के लोग दौड़े।

ग्रामीणों ने कड़ी किसी तरह बच्चों को मैजिक से बाहर निकाला। हादसे में छात्र आशिफ  (12), अजेंद्र सिंह (13), हरिओम (8), शची (11), अर्श (6), अंश (6) समेत करीब 12 बच्चों को चोटें आई।
विज्ञापन


सूचना पर छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी आ गए। घटनास्थल के पास ही बच्चों का एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया।

घटना के बाद अभिभावकों और इलाके के ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्व प्रधान लल्लन सिंह, सर्वेश मिश्रा, सुधीर द्विवेदी, रमाकांत पांडेय आदि ने बताया कि मैजिक चालक और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से हादसा हुआ।

चालक मनमाने तरीके से वाहन चलाता था। कई बार अभिभावकों व ग्रामीणों ने रोककर टोका था। प्रबंधन और टीचरों से शिकायत भी की गई थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया।

ईश्वर की कृपा से ही बच्चों की जान बची, वरना चालक तो उन्हें मौत के मुंह में ढकेल कर भाग गया था। यही नहीं स्कूल वाहन पीले रंग का होना चाहिए।

लेकिन जिस मैजिक से स्कूली बच्चे ढोए जा रहे थे, वह सफेद रंग की है। उसमें न तो विद्यालय का नाम लिखा है और न ही मोबाइल नंबर।

थानेदार आरके मिश्र ने बताया कि बच्चों से भरी स्कॉलर हाल पब्लिक स्कूल की मैजिक पलटने से कई बच्चे घायल हुए हैं।

पुलिस के पहुंचने पर मौके पर न तो वाहन मिला और न ही उसका चालक। मालिक वाहन लेकर भाग गया। दोनों की तलाश की जा रही है।

विद्यालय प्रबंधक नितीश सिंह का कहना है कि मैजिक स्कूल में अटैच थी। बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को लेकर आते समय रास्ते में चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।
विज्ञापन


इस पर चालक और वाहन दोनों को तत्काल स्कूल से हटा दिया गया है। बच्चों को लाने के लिए दूसरी व्यवस्था की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें