फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मैडम... फ्लोराइडयुक्त पानी आ रहा, कैसे पिएं

Fri, 07 Aug 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी क्षेत्र के हसनापुर में होरिहा आदर्श तालाब का निरीक्षण करती जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोक। 
विज्ञापन
सरेनी। ब्लॉक क्षेत्र के हसनापुर स्थित होरिहा आदर्श जलाशय का बृहस्पतिवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने निरीक्षण किया। तालाब में गंदगी देखकर उन्होंने सफाई करवाने के आदेश दिए। टूटे रैंप को भी ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उनका हालचाल जाना। कुशलखेड़ा गांव की साधना ने कहा कि गांव में पेयजल की किल्लत है। हैंडपंप से फ्लोराइड युक्त पानी आ रहा है जो पीया नहीं जा रहा है। हैंडपंपों की रिबोर करवाएं। डीएम ने हैंडपंप को रिबोर कराने के आदेश दिए।

डीएम ने पहुरी नाले पर निर्मित चेकडैम का भी निरीक्षण किया। कहा कि खेतों में वर्षा जल को रोकने के लिए बांध बनवाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। वर्षा जल का संरक्षण, भू-जल संवर्धन व प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग भविष्य की पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम लालगंज राजेश श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि हिमांशु पांडेय, बीडीओ सरेनी प्रमोद यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी जेपी यादव, तहसील दार ऋतु राज नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें