फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी परिवार के गढ़ में भी चला मोदी का जादू

Sat, 11 Mar 2017 11:10 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ में भी मोदी का जादू सिर चढ़कर बोला। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में जहां कमल खिला, वहीं दो पर कांग्रेस और एक विधान सभा सीट सपा के खाते में गई।
विज्ञापन


कैबिनट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय एक बार फिर ऊंचाहार विधान सभा सीट से अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहे। सदर विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने पहले ही चुनाव में जीत का स्वाद चखा। हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य इस बार भी चुनाव हार गए।

चुनाव जीतते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। जुलूस निकाल कर होली से पहले ही विजेता उम्मीदवारों के समर्थकों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू कराई गई।
विज्ञापन


ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी एवं मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य को 1914 मतों से हराया। उत्कृष्ट मौर्य वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे हैं। वर्ष 2012 में उत्कृष्ट मौर्य ने बसपा से किस्मत आजमाई थी, लेकिन जीत नसीब नहीं हो पाई थी।

इस बार भी किस्मत दगा दे गई। डॉ. मनोज पांडेय को 59,103 और उत्कृष्ट मौर्य को 57,169 वोट मिले। हरचंदपुर विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा की प्रत्याशी कंचन लोधी को 3652 मतों से हराया। राकेश सिंह को 65,104 और कंचन को 61, 452 वोट मिले।

सरेनी विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद को 13,007 वोटों के भारी अंतर से हराया। धीरेंद्र बहादुर सिंह को 65,873 और ठाकुर प्रसाद को 52,866 मत मिले।

सलोन विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दल बहादुर कोरी ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुरेश निर्मल को 16,055 वोटों से हराया। दल बहादुर कोरी को 78, 028 और कांग्रेस के सुरेश चौधरी को 61,973 वोट मिले। रायबरेली सदर विधान सभा सीट से विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने बसपा प्रत्याशी मो. शहबाज को 89,163 के भारी अंतर से हराया।

अदिति सिंह को 1,28,319 और मो. शहबाज को 39,163 वोट मिले। बछरावां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी साहबशरण को धूल चटाई। रामनरेश रावत को 65,324 वोट और साहबशरण को 43,015 मत मिले।

कुल मिलाकर देखा जाए तो दो दशक से यहां पर भाजपा यहां जीत हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार मोदी लहर में उसने तीन विधान सभा सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं कांग्रेस को महज दो और सपा को महज एक सीट मिली। चुनाव जीतने के बाद समर्थक होली के त्योहार में रंगे नजर आए। खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें