महराजगंज (रायबरेली)। ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने एक दुकान से 55 हजार रुपये लूट लिए। यही नहीं बदमाश दो मोबाइल भी उठा ले गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। घटना से पुलिस की सक्रियता की पोल भी खुल गई।
महराजगंज कस्बा निवासी नीरज गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी मेसर्स कृष्णा मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान है। शुक्रवार को दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और स्वयं को ग्राहक बताया।
एक बदमाश ने पाइप लेने के लिए बोला तो हमने पाइप दिखाई। उसको पसंद नहीं आई, तब उसको ले जाकर बगल में रखे गोदाम में दिखाने लगाए। इसी बीच दूसरे बदमाश ने दुकान में घुसकर दुकान के काउंटर में बना गल्ला तोड़कर गल्ले में रखे 55 सौ रुपए और दो मोबाइल सेट निकाल लिया। उधर, कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।