फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति ठप, हमीरपुर जिले के भरोसे मरीजों की जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों की जिंदगी अब हमीरपुर जिले के भरोसे है। जिले के प्लांट में लिक्विड के अभाव में ऑक्सीजन उत्पादन ठप होने के बाद अब ऑक्सीजन हमीरपुर जिले के प्लांट से मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ के प्रयास से 60 बड़े सिलेंडर ऑक्सीजन की पहली खेल आ गई है। दूसरी खेप के लिए वाहन हमीरपुर के लिए रवाना हो गया है। विभाग का दावा है कि एल-2 में भर्ती मरीजों के हिसाब से पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है। मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
शहर से सटे गंगागंज स्थित गजबदन इंडस्ट्रियल एवं मेडिकल गैसेज प्लांट से रेलकोच के एल-2 अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों को ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

19 हजार किलो ऑक्सीजन की क्षमता वाले प्लांट के पास ऑक्सीजन उत्पादन के लिए लिक्विड न होने के कारण शनिवार से ऑक्सीजन का उत्पादन ठप हो गया है। प्लांट में जो ऑकसीजन उपलब्ध थी, उसी को एल-2 और जिला अस्पताल को उपलब्ध करवा दिया गया है।
बार-बार डिमांड के बाद भी लिक्विड न मिलने पर सीएमओ ने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। विभाग के आला अधिकारियों के निर्देश पर जिले में लिक्विड की उपलब्धता न होने तक हमीरपुर जिले से ऑक्सीजन मंगवाने की व्यवस्था कर दी गई है।
शनिवार को 60 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर रेलकोच कारखाने के एल-2 अस्पताल पहुंच गए हैं। दूसरी खेप लाने के लिए वाहन हमीरपुर भेजा गया है। विभाग का दावा है कि एल-2 में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।
हमीरपुर जिले के 60 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए हैं। दूसरी खेप लाने के लिए भी वाहन भेजा गया है। रेलकोच के एल-2 अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध है। जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. बीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें