फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिनेश से पीछे हैं सबसे अमीर राहुल...भाजपा ने 6.90 लाख, कांग्रेस ने इतने तो बसपा ने मात्र 28 हजार खर्च किए

Sun, 12 May 2024 03:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

चुनाव खर्च में प्रत्याशी कंजूसी कर रहे हैं। सबसे अमीर राहुल गांधी भाजपा के दिनेश से भी पीछे हैं। दिनेश ने अब तक 6.90 लाख और कांग्रेस प्रत्याशी ने 4.83 लाख खर्च किए हैं। बसपा उम्मीदवार का खर्च भी बहुत कम है। उन्होंने मात्र 28 हजार रुपये ही खर्च किए हैं।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव-2024 में प्रचार पूरे सबाब पर है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक व अन्य प्रांतों के बड़े नेता यहां पहुंचकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में हवा बना रहे हैं, लेकिन सरकारी ऑकड़ों में प्रत्याशी रुपये खर्च करने में कंजूसी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाग्य आजमा रहे सूरमा भले ही अंदर ही अंदर कुछ भी खर्च कर रहे हैं, लेकिन चुनाव आयोग से तय खर्च की सीमा से 10 गुना से भी कम खर्च अब तक किया है। खर्च में प्रत्याशियों में सबसे अमीर राहुल गांधी भाजपा के दिनेश सिंह से पीछे हैं। 

दिनेश ने अब तक 6.90 लाख रुपये चुनाव प्रचार में खर्च किया है, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने मात्र 4.83 लाख रुपये ही खर्च किए है। बसपा उम्मीदवार ठाकुर प्रसाद यादव का खर्च भी बहुत कम है। अब तक मात्र 28 हजार रुपये ही खर्च किया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन प्रत्याशियों के खर्च पर नजर रखे हुए है। बीती आठ मई तक सभी प्रत्याशियों से अब तक खर्च को ब्योरा मांगा गया। सभी आठ प्रत्याशियों ने अब तक 13.29 लाख रुपये ही खर्च दिखाया है। 

प्रत्याशियों की ओर से व्यय रजिस्टर प्रशासन को प्रस्तुत करके खर्च की रिपोर्ट दी गई। अब तक खर्च की स्थिति से स्पष्ट है कि यही हाल रहा तो कोई भी प्रत्याशी तय सीमा तक धनराशि खर्च नहीं कर पाएगा। हालांकि प्रत्याशी अंदर ही अंदर खूब रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन लिखापढ़ी में स्थित सबसे अलग ही है।

प्रत्येक प्रत्याशी को 75 लाख खर्च करने की छूट
लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने के लिए उतरे प्रत्याशियों के अधिकतम खर्च की सीमा चुनाव आयोग से तय कर रखी है। प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव में 75 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। प्रत्याशियों को अपने खर्च का ब्योरा तीन बार में जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना होता है। दूसरी बार खर्च का ब्योरा मतदान होने के बाद उपलब्ध कराना होगा। आखिरी ब्योरा मतगणना के बाद देना होगा।

प्रत्याशियों का अब तक खर्च

 
प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम खर्च किया
दिनेश प्रताप सिंह भाजपा 6,90,909
राहुल गांधी कांग्रेस 4,83,209
ठाकुर प्रसाद बसपा 28350
रोहिताश मानवतावादी समाज पार्टी 38000
मो. मोबिन अपना दल (कमेरावादी) 30,000
दिलीप सिंह अखिल भारतीय अपना दल 28,000
सुदर्शन राम भारतीय पंचशील पार्टी 13200
होरीलाल निर्दलीय 17880
कुल खर्च   13,29,548
विज्ञापन

तीन मई से आठ मई तक सभी प्रत्याशियों से चुनाव प्रचार में खर्च को ब्योरा लिया गया। अब तक प्रत्याशियों ने 13.29 लाख रुपये खर्च करने का ब्योरा दिया है। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक खर्च दिखाया है। -भावना श्रीवास्तव, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें