फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रेल कोच परिसर के तीन घरों में फिर टूटे ताले

Wed, 30 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आरेडिका के टाइप-2 आवासीय परिसर में मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने तीन मकानों में टूटे ताले देखे तो हड़कंप मच गया। आनन फानन स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना वाली रात तीनों कर्मचारी छुट्टी पर थे।
विज्ञापन


निवासियों के मुताबिक तकनीशियन आकाश कुमार के क्वार्टर नंबर 2146-ए, अनिल कुमार के क्वार्टर नंबर 2159- ए और बृज किशोर के 2157-ए आवासों के ताले तोड़ सोमवार की रात चोरी की गई। चोरी की घटना होने की खबर मिलने पर आवासों में रहने वाले लोगों में रोष है।


आठ माह पहले भी हुई थी चोरी
आठ माह पहले आवासीय परिसर में इसी तरह की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में हुई घटनाओं का राजफाश न होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। कारखाना प्रशासन घटनाओं को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। कर्मचारियों ने आरेडिका प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें