फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का माखौल : शटर आधा गिराकर बेच रहे थे कपड़े, एसडीएम ने दुकानदार व ग्राहकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को एसडीएम दिव्या ओझा ने छापा मार कई दुकानदारों और ग्राहकों को कोतवाली भिजवाया।
विज्ञापन

कुछ दुकानदार आधा शटर खोलकर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे तो कई शटर के अंदर बैठे खरीदारों से मोलतोल कर रहे थे। एसडीएम की कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
दस मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का निर्देश दिया हैं। वहीं सलोन में गुरुवार को कस्बे में किराना, कपड़ा, सोना चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आदि की दुकानें खुली थी। लॉकडाउन का जायजा लेने निकली एसडीएम दिव्या ओझा ने दुकानें खुली देखीं तो मौके पर पहुंच गई।
सहमे लोगों ने दुकान को अंदर से बंद कर शटर को नीचे गिरा दिया। एसडीएम के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने दुकानों को खुलवाया। दुकान के अंदर मौजूद खरीदारों और दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। कोई कपड़े की दुकान तो कोई जूते-चप्पल की दुकान में घुसा था।
विज्ञापन

कुछ व्यापारियों ने बताया कि व्यापार मंडल सलोन के निर्देश पर दुकानें खोली गईं थीं। जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष मोनू अरोड़ा ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से कोई ऐसी बात नहीं कही गई थी। इस कार्रवाई को उन्होंने जायज बताया। एसडीएम ने कहा कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें