फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की टक्कर से लोडर चालक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार रात बेकाबू ट्रक ने लोडर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन हाईवे के किनारे खंती में उतर गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने लोडर पर सवार दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। जबकि उसके घायल साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लखनऊ के रुचि खंड, शारदा नहर लखनऊ निवासी दीपक कुमार लोडर लेकर अपने साथी संतोष निवासी मंगापुर थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ के साथ लखनऊ से वाराणसी जा रहा था।
विज्ञापन

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर कोला हैबतपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। इससे लोडर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक व लोडर हाईवे के किनारे घुस गया।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोडर सवार दोनों को बाहर निकाला, तब तक लोडर चला रहे दीपक कुमार (39) की मौत हो गई।
घायल संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ यशकांत ने बताया कि मृतक के साढ़ू रूपेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बाइक की टक्कर से दो किशोरियां घायल
जगतपुर। कोतवाली क्षेत्र रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर गंग नहर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार दो किशोरियों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गईं। बल्लू का पुरवा निवासी माही और सुप्रिया साइकिल से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मारी।
उधर से गुजर रहे बारा सीट से विधायक अजय कुमार ने घायल किशोरियों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि दोनों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें