फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीशंकर के सिर बंधा जीत का सेहरा, महामंत्री बने लालआशकिरन

Mon, 18 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार की रात दीवानी कचहरी में सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद समर्थकों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, महामंत्री लाल आशकिरन प्रताप सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर देर रात तक मतगणना चलती रही। सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में लक्ष्मीशंकर बाजपेयी के सिर जीत का सेहरा बंधा। अध्यक्ष पद पर देर रात तक चली मतगणना में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामलखन सिंह को 104 मत से हराया।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे आए परिणाम के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना में विजेता लक्ष्मीशंकर बाजपेयी को 594 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रहे रामलखन सिंह को 490 मत मिले। महामंत्री पद पर लाल आश किरन प्रताप सिंह ने बाजी मारी।

उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी लालता प्रसाद यादव को हराया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष पर विजय वर्मा ने कब्जा जमाया। उम्मीदवारों के जीत पर समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन


दीवानी कचहरी परिसर में सेंट्रल बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी गठन के लिए रविवार की सुबह नौ बजे मतगणना प्रक्रिया शुरू की गई। एल्डर्स कमेटी के सदस्यों की देखरेख में सबसे पहले कनिष्ठ कार्यकारिणी, संयुक्त मंत्री, उपाध्यक्ष के मतों की छंटाई के बाद गिनती शुरू हुई।

अपराह्न करीब 3 बजे पहला परिणाम कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का आया। इसके बाद उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री आदि पदों का परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष के बाद सबसे अधिक महत्वपूर्ण समझे जाने वाले महामंत्री पद पर आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें लाल आश किरन प्रताप सिंह ने 323 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी लालता प्रसाद यादव को 40 मत से हराया।

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार वर्मा ने भारी भरकम जीत हासिल की। उन्होंने तेज बहादुर यादव 410 मतों से शिकस्त दी। इस पद पर दो ही उम्मीदवार थे। वर्तमान अध्यक्ष रमेश कुमार चतुर्वेदी, महामंत्री रामसजीवन चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी को बधाई दी।

चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के बाद एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद मोहम्मद नवाब, इंद्र बहादुर सिंह, आईके मिश्र, वीएन श्रीवास्तव, पीएल पाल आदि ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

इनके सिर बंधा जीत का सेहरा- महामंत्री    लाल आशकिरन प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष    राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष    संतसेवक वर्मा,  इसरार खां, चौ. कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष    विजय कुमार
संयुक्त मंत्री    अमित कुमार श्रीवास्तव, शशिकुमार यादव,  संतोष कुमार शुक्ला , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमरेंद्र सिंह, सतीश कुमार मिश्रा ,  शशिकांत श्रीवास्तव , सतीश श्रीवास्तव, मुरारी लाल वर्मा    अम्बरीश अग्रवाल , कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अमितरत्न श्रीवास्तव , महजबीन खान,  विवेक शर्मा , कुमार विवेक दुबे, सतीश सिंह व  प्रदीप कुमार शर्मा ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें