फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भागवत कथा सुनने से मिटते हैं पाप

Wed, 06 May 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। छतोह ब्लॉक के खेरवा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को विधिवत समापन हो गया। सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा गांव भक्ति माहौल में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

कथा के समापन अवसर पर कथावाचक सुधाकर कृष्ण शास्त्री ने विधि-विधान से हवन-पूजन कराया। बताया कि भागवत कथा सुनने से सारे पाप मिट जाते हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण करते रहे। समापन दिवस पर विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और स्वयंसेवकों ने भंडारे व अन्य व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजसेवी विवेक प्रताप सिंह ने गौ सेवक अभिषेक पांडेय,निशांत पांडेय, दीपक चौरसिया, दिवाकर मिश्रा, अमित पांडेय,अतुल मिश्रा,बिमल पांडेय, विवेक पांडेय व राहुल शुक्ला को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें